उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने की तैयारी है. अगले करीब साढ़े तीन महीने में राज्य में एक लाख से ज्यादा युवाओं को अलग-अलग सरकारी विभागों में रोजगार देने का टारगेट रखा गया है. इनमें सबसे बड़ी संख्या पुलिस भर्ती से जुड़ी है. पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड के जरिए 74,103 युवाओं को सेवायोजित किया जाना है. इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और सहकारी संस्थागत सेवा मंडल की भर्तियों के रिजल्ट भी तय समय सीमा में जारी किए जाने की तैयारी है.

मुख्य सचिव की बैठक के बाद मिली जानकारी

हाल ही में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अलग-अलग भर्ती संस्थाओं की ओर से चल रही परीक्षाओं और उनके रिजल्ट को लेकर जानकारी दी गई है. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच होमगार्ड और आरक्षी नागरिक पुलिस समेत दूसरे पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी है. अब इन भर्तियों के रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी है.

पुलिस भर्ती में 74,103 युवाओं को मिलेगा मौका

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कुल 74,103 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इसमें होमगार्ड के 41,424 पद और आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के 32,679 पद शामिल है. होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट 30 सितंबर तक और कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट 31 अक्टूबर तक जारी किए जाने की संभावना है. परीक्षा पूरी होने के बाद अब बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है

ये भी पढ़ें-NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल जारी, 3 सितंबर से शुरू होगी प्रक्रिया

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से 25,194 युवाओं को नौकरी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से भी अलग-अलग भर्तियों के रिजल्ट जारी कर युवाओं की नई को नियुक्ति देने की तैयारी है. आयोग के जरिए 15 दिसंबर तक 25,194 युवाओं को नौकरी दिए जाने की संभावना है. आयोग की ओर से जानकारी से अब तक परीक्षाओं के रिजल्ट दिसंबर तक जारी किए जाने की योजना है. कनिष्ठ सहायक के 54 पदों का रिजल्ट 31 अगस्त तक आने की संभावना है. वहीं सम्मिलित कनिष्ठ सहायक और दूसरों पदों के 5,369 पदों पर 10 सितंबर तक रिजल्ट आ सकता है.

इसके अलावा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 5,272 पद, नक्शानवीस एवं मानचित्र के 283 पद और प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों के लिए रिजल्ट 30 सितंबर तक की आने की संभावना है. सहायक स्टोर कीपर और सहायक ग्रेड के 200 पदों का रिजल्ट 7 अक्टूबर तक, जबकि वन रक्षक के एवं वन्य जीव रक्षक के 709 पदों का रिजल्ट 15 अक्टूबर तक जारी किया जा सकता है. इसके अलावा लेखपाल के 7,994 पदों का रिजल्ट 10 नवंबर तक आने की संभावना है. आशुलिपिक के 1,557 पदों का रिजल्ट 30 नवंबर तक और कनिष्ठ सहायक के 3,279 पदों का रिजल्ट 15 दिसंबर तक आने की संभावना है.

सहकारी सेवा मंडल में 2200 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल भी भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने की तैयारी कर रहा है. सम्मिलित सहकारी बैंकिंग और तकनीकी सेवा के करीब 2,200 पदों के लिए सितंबर-अक्टूबर के दौरान परीक्षा कराई जाने की तैयारी है. इन भर्तियों का अंतिम चयन रिजल्ट 30 नवंबर तक घोषित किए जाने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री का शेड्यूल जारी, 31 अगस्त को मिलेगी आंसर कॉपी

from IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका https://ift.tt/6IQGR3z
यूपी में नौकरी की बहार, चुनाव से पहले 1 लाख युवाओं को मिलेगी जॉब
August 29, 2026
0