रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे पीएचडी होल्डर्स के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर ने अपने पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप यानी पीडीएफ प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं. इस प्रोग्राम के तहत भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिक, भारतीय मूल के लोग और ओसीआई कार्ड धारक भी आवेदन कर सकते हैं. संस्थान के अलग-अलग विभागों, स्कूलों और सेंट्रल फैसिलिटीज में रिसर्च करने का मौका इस फेलोशिप के जरिए दिया जा रहा है.

हर महीने मिलेगी 80 हजार रुपये की फेलोशिप

इस पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप में चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 80,000 रुपये की कंसोलिडेटेड फेलोशिप दी जाएगी. इतना ही नहीं, हर साल परफॉर्मेंस के आधार पर इसमें 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी की जा सकती है. यानी अच्छा काम करने वाले फेलो के लिए आगे चलकर फेलोशिप की रकम और भी बढ़ सकती है. इसके साथ ही रिसर्च से जुड़े खर्चों के लिए हर साल 50,000 रुपये की रिसर्च कंटिंजेंसी भी दी जाएगी, जिसका इस्तेमाल कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप और रिसर्च से जुड़े जरूरी सामान पर किया जा सकता है.

रहने और यात्रा को लेकर भी मिलेंगी सुविधाएं

फेलोशिप के अलावा चुने गए उम्मीदवारों को कैंपस में हॉस्टल की सुविधा भी दी जाएगी, हालांकि इसके लिए उन्हें भुगतान करना होगा और यह उपलब्धता पर निर्भर करेगा. इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को टू-टियर एसी ट्रेन किराए की प्रतिपूर्ति भी दी जाएगी. इसके अलावा फेलो को साल में 30 दिन की छुट्टी भी मिलेगी, जिसकी गणना हर महीने 2.5 दिन के हिसाब से की जाती है.

इन लोगों को नहीं मिलेगा आवेदन का मौका

इस फेलोशिप के लिए एक जरूरी शर्त भी रखी गई है. जिन उम्मीदवारों ने आईआईटी जोधपुर से ही अपनी पीएचडी की डिग्री हासिल की है, वे इस इंस्टीट्यूट पीडीएफ फेलोशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकते. चुने गए फेलो को संबंधित फैकल्टी मेंटर की देखरेख में एडवांस लेवल की रिसर्च, लैबोरेटरी कैरेक्टराइजेशन और टीचिंग सपोर्ट जैसे काम सौंपे जाएंगे. हर साल परफॉर्मेंस असेसमेंट कमेटी उनके काम का मूल्यांकन करेगी, जिसी आधार पर फेलोशिप को आगे बढ़ाने या उसमें बढ़ोतरी करने का फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: यश डबास Vs विजय शंकर मीणा... DUSU चुनाव में आमने-सामने ABVP-NSUI कैंडिडेट, देखें प्रोफाइल

कैसे और कब तक करें आवेदन?

इस फेलोशिप के लिए आवेदन सिर्फ आईआईटी जोधपुर के आधिकारिक ऑनलाइन रिक्रूटमेंट पोर्टल के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 रखी गई है, यानी इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. आवेदन से पहले उम्मीदवारों को अपने एकेडमिक ट्रांसक्रिप्ट, पीएचडी डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट, रिसर्च प्रपोजल, सीवी और पब्लिकेशन की लिस्ट जैसे जरूरी दस्तावेज डिजिटल फॉर्मेट में तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि पोर्टल पर अपलोड करते समय किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: मार्कशीट खोने का टेंशन खत्म! MP के छात्रों को मिलेगी डिजिटल 'अपार ID'

from बॉम्बे हाईकोर्ट को कुक की जरूरत, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई https://ift.tt/u0dseI7
IIT जोधपुर ने PDF प्रोग्राम के लिए मांगे आवेदन, हर महीने मिलेगी 80000 की फेलोशिप
September 14, 2026
0